बाइक की ठोकर से साले की शादी में आये युवक की गयी जान

मैरेज हॉल में साले की शादी समारोह में शामिल होने आए जीजा की शुक्रवार की सुबह में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से मौत हो गई.

पातेपुर. पातेपुर बाजार स्थित बजरंग चौक के पास स्थित एक मैरेज हॉल में साले की शादी समारोह में शामिल होने आए जीजा की शुक्रवार की सुबह में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से मौत हो गई. घटना के समय लोग मैरेज हॉल में नाच गान कर खुशियां मना रहे थे, जब लोगों को इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो खुशी का माहौल मातम में बदल गया. मिली जानकारी के अनुसार युवक साले की शादी समारोह से जब देर रात को बाहर आकर पानी पी रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने तेज रफ्तार में बाइक से उसे ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया. इस घटना से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. आसपास के लोग बाइक सवार युवक को पकड़ लिया. घटना की सूचना पर पातेपुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले की सकरा थाने की बाघनगरी गांव के 38 वर्षीय लालबाबू राम के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस घटना से मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है. जिस बहन ने भाई की शादी में मेंहदी लगाई हुई थी. उसका सुहाग उजड़ गया. उसे क्या पता था कि आज उसका दुनिया ही उजड़ जाएगी, वह अपने भाई की शादी में मैरेज हॉल में खुशियां में डूबी हुई थी. इधर उसका पति अंतिम सांस गिन रहा था. मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक के पैतृक गांव और ससुराल में मातम छाया हुआ है. इस घटना के संबंध में मृतक के ससुर के बयान पर बाइक सवार पातेपुर थाने की सैदपुर डुमरा गांव के आनंद कुमार पर एफआइआर दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >