टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट बना कर करें गिरफ्तार : एसपी

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया.

हाजीपुर. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया. बैठक में सभी डीएसपी,अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थिति रहे. एसपी ने थानावार सभी कांडो की समीक्षा कर कई निर्देश दिये. इसके साथ ही एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र अन्तर्गत सभी स्थलों, संवेदनशील स्थानो पर विशेष निगरानी रखने एवं निरतंर गश्ती करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने कर निर्देश दिया. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष एवं एलटीएफ टीम को अपने अपने क्षेत्र में अवैध शराब बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी, विनष्टिकरण एवं शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. एसपी ने सम्मन एवं कांडो के निष्पादन में आपेक्षित सुधार के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को सचेत किया. वही जिला के सभी वांछित टॉप 10 अपराधकर्मी की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. थाना क्षेत्र में गश्ती वाहन व डायल-112 वाहनों से नियमित पेट्रोलिंग, अतिशीघ्र इवेन्ट रिस्पॉन्स एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा. अपराध पर नियंत्रण के लिए सूचना-आसूचना संकलन कर पुराने लंबित इस्तेहार, वारंट एवं कुर्की का अधिकतम निष्पादन करने को कहा.थाना पर आने वाले सभी लोगों को बैठने एवं पानी की समुचित व्यवस्था के साथ गंभीरता पूर्वक समस्या सुनकर समाधान करने का निर्देश दिया. सभी थानाध्यक्ष नियमित रूप से गुंडा पंजी, पासपोर्ट संबंधित मामले एवं थाना सिरिस्ता कार्य आदि को अद्यतन करने को कहा. साथ ही सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में विशेष रूप से अवैध खनन एवं मद्यनिषेध के मामलों में संलिप्त माफियाओं की पहचान कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया.

सभी थानाध्यक्ष को थाना परिसर में नियमित रूप से क्रिमिनल परेड एवं चौकीदारी परेड करवाने का निर्देश दिया. वहीं बिदुपुर थानाध्यक्ष रविप्रकाश को विगत चार माह में कांडो के निष्पादन, गिरफ्तारी, बरामदगी एवं ए-समन में समग्र रूप से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एसपी ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >