वैशाली: महुआ के एनएन कॉलेज पहुंचे बिहार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, महाविद्यालय परिवार ने किया स्वागत

महुआ प्रखंड के निरसू नारायण सिंह महाविद्यालय में बिहार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. प्रो. राकेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और कृषि की पढ़ाई की संभावना जताई.

NN College Mahua: महुआ प्रखंड क्षेत्र के निरसू नारायण सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को पहुंचे बिहार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. प्रो. राकेश कुमार सिंह का महाविद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्हें बुके देकर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

कॉलेज परिवार ने किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सिंघाड़ा पहुंचे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. राकेश कुमार सिंह का प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर चौधरी, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. प्रो. अरुण गुप्ता, सचिव सविता कुमारी के पति प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर मिथलेश प्रसाद सिंह, प्रो. धर्मेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया. सम्मान समारोह के बाद डॉ. राकेश कुमार सिंह ने महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ परिसर का भ्रमण किया.

कॉलेज में कृषि की पढ़ाई की जताई संभावना

साउथ परिसर के भ्रमण के बाद विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ने कहा कि यहां की विधि व्यवस्था काफी अच्छी है. उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में सामान्य कोर्स के साथ-साथ कृषि की भी पढ़ाई हो सकती है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित यह महाविद्यालय शिक्षा का अलख जगा रहा है.

पूर्व सचिव के सपने को साकार करने की कही बात

प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर चौधरी एवं प्रो. संजय सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व सचिव श्रद्धेय स्व. लक्ष्मी नारायण सिंह का सपना था कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में एनएन महाविद्यालय की अलग पहचान होनी चाहिए. उनका यह सपना आज साकार हो रहा है. इस मौके पर प्रो. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. राजकुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: अब पुनपुन से पटना सिर्फ 15 मिनट में, मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड तैयार, इस दिन से दौड़ सकती हैं गाड़ियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >