महुआ में बढ़े बिजली लोड से कई इलाकों में उड़े फ्यूज, तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Hajipur News : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड में उमस भरी गर्मी के कारण बिजली उपकरणों का अधिक उपयोग हो रहा है, जिससे बिजली लोड बढ़ गया है। टाउन-2 फीडर पर अचानक लोड बढ़ने से विष्णु चौक, पंचमुखी चौक समेत कई इलाकों में फ्यूज उड़ने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही.

Hajipur News : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के कारण रात के समय पंखा, कूलर और एसी जैसे विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग होने से बिजली का लोड बढ़ रहा है. इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है और लगातार फ्यूज उड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुरुवार रात भी कई इलाकों में फ्यूज उड़ने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

टाउन-2 फीडर में लोड बढ़ने से प्रभावित हुए कई इलाके

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात टाउन-2 फीडर पर अचानक बिजली का लोड बढ़ गया. इसके कारण विष्णु चौक, पंचमुखी चौक, महुआ मुकुंदपुर, कौशल्या संस्कृत विद्यालय सहित आसपास के कई क्षेत्रों में फ्यूज उड़ गया. देर रात बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी कठिनाई झेलनी पड़ी.

उपभोक्ताओं की सूचना पर हरकत में आया बिजली विभाग

बिजली बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं ने रात में ही मोबाइल फोन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही कार्यपालक विद्युत अभियंता रमेश कुमार के निर्देश पर महुआ के कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार अपनी टीम के साथ प्रभावित स्थानों पर पहुंचे और खराब फ्यूज को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया.

करीब तीन घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विद्युत कर्मियों के प्रयास से प्रभावित क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. इसके बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली. बिजली विभाग का कहना है कि बढ़ते लोड को देखते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >