हाजीपुर महुआ में 5 घंटे बिजली गुल, बारिश के बीच फॉल्ट ठीक करने में जुटे बिजली कर्मी

महुआ में रविवार को ग्रिड में तकनीकी खराबी और बारिश के कारण पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Hajipur News : महुआ में रविवार को सलहा ग्रिड से ब्रेकडाउन हो जाने के कारण घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही. बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहर में हुई हल्की बारिश के दौरान सलहा ग्रिड से महुआ सब स्टेशन को मिलने वाली बिजली की सप्लाई अचानक बंद हो गयी, जिससे सब स्टेशन भी बंद हो गया.

फॉल्ट की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने संभाली कमान

बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना मिलते ही विद्युत कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने सहायक विद्युत अभियंता किरण भारती और चंदन कुमार को जांच कर लाइन चालू कराने का निर्देश दिया. इसके बाद दोनों पदाधिकारी कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार और बिजली कर्मियों के साथ 33 केवी लाइन में फॉल्ट खोजने में जुट गये.

बारिश के बीच पांच घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

बारिश के बावजूद बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत कर फॉल्ट का पता लगाया और उसे ठीक कराया. इसके बाद करीब पांच घंटे बाद महुआ में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी. उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हुई.

बारिश के कारण हुआ ब्रेकडाउन

कनीय विद्युत अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि बारिश के कारण ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >