महुआ से निकलेगी 16वीं विराट हिंदू कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्तों के जुटने की उम्मीद

महुआ में तीसरी सोमवारी पर 16वीं विराट हिन्दू कांवर यात्रा की तैयारी पूरी। 50 हजार से अधिक शिव भक्त बाबा बटेश्वर नाथ पर करेंगे जलाभिषेक। सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

kanwad Yatra : महुआ. महुआ काली घाट से बाबा बटेश्वर नाथ, पानापुर जंदाहा के लिए निकलने वाली विराट हिंदू कांवर यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. तीसरी सोमवारी के अवसर पर अहले सुबह हजारों शिवभक्त इस यात्रा में शामिल होकर बाबा बटेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे.

14 किलोमीटर की होगी कांवर यात्रा

हिंदू जागरण मंच के बैनर तले लगातार 16वें वर्ष इस कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. काली घाट से बटेश्वर नाथ मंदिर तक करीब 14 किलोमीटर लंबी यात्रा में तीसरी सोमवारी को 50 हजार से अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

गांव-गांव जाकर किया गया जागरूक

यात्रा की सफलता को लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई महीनों से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक किया. इस अभियान में चंद्रिका झा, अमर कुशवाहा, राम नरेश शर्मा, भूषण राय, राम नरेश राय, विवेकानंद भारती, अनिल चौधरी, जितेंद्र झा, बैद्यनाथ राय, सुरेंद्र प्रधान, कामेश्वर पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे.

कांवरियों की सेवा के लिए लगेंगे शिविर

कांवर यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा के लिए महुआ से पानापुर तक दर्जनों स्थानों पर सेवा शिविर लगाने की तैयारी की गई है. इन शिविरों में कांवरियों के लिए पानी, भोजन, प्रसाद और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए महुआ अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी. प्रशासन की ओर से यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने की तैयारी की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >