वैशाली के महुआ में चोरी, ₹50 हजार नकद समेत लाखों के गहने गायब

Vaishali Theft News : वैशाली जिले के महुआ में एक घर से चोरों ने ₹50 हजार नकद और लाखों के गहने चुरा लिए. परिवार के होश उड़ गए जब सुबह सामान बिखरा मिला. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Vaishali Theft News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश घर से ₹50 हजार नकद और दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Vaishali Theft News : रात के अंधेरे में घर को बनाया निशाना

महुआ थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव वार्ड संख्या 6 में शुक्रवार रात चोरों ने मो. अख्तर के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने गोदरेज और अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण चुरा लिए.

₹50 हजार नकद और लाखों के गहने ले उड़े चोर

जानकारी के अनुसार, मो. अख्तर की पत्नी संजीदा खातून शुक्रवार को बैंक से ₹50 हजार निकालकर लाई थीं. यह राशि दुकानदारों और मजदूरों को भुगतान के लिए रखी गई थी. रात में चोरों ने घर में घुसकर ₹50 हजार नकद के साथ दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण भी चोरी कर लिए.

सुबह बिखरा सामान देख उड़े होश

शनिवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. चोरी का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए. संजीदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों व पुलिस को दी गई.

पुलिस से जल्द खुलासे की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. श्यामसुंदर चौधरी, डॉ. हरेंद्र ठाकुर और डॉ. शंभुनाथ ठाकुर समेत अन्य लोगों ने चोरी की घटना की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना महुआ थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी गई है.

Also Read : वैशाली: कार की टक्कर से घायल युवक का नौ दिन बाद इलाज के दौरान मौत, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dileep kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >