वैशाली में बारिश बनी मुसीबत, महुआ के गांवों में घंटों बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग

वैशाली जिले के महुआ प्रखंड में लगातार बारिश के बीच घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने से मोटर और समरसेबल बंद हो गए, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Mahua Power Supply Disrupted : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश के बीच घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिजली नहीं रहने से मोटर और समरसेबल बंद हो गए, जिससे पेयजल संकट गहरा गया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि विभाग ने तकनीकी खराबी दूर कर जल्द आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया है.

Mahua Power Supply Disrupted : बारिश के बीच घंटों बंद रही बिजली आपूर्ति

महुआ प्रखंड के सिंघाड़ा ग्रामीण फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार रात मौसम बदलने के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. लंबे समय तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

पेयजल संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी

बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे मोटर और समरसेबल नहीं चल सके. इससे पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से ही पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी और शिकायत के बावजूद तत्काल राहत नहीं मिल सकी.

Hajipur News : ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बारिश होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. उनका आरोप है कि ऐसी स्थिति बार-बार बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. बिजली कटने से पेयजल के साथ दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए.

11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आई तकनीकी बाधा

मिर्जानगर के कनीय अभियंता मो. साबिर हुसैन ने बताया कि हिदायतपुर क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने और पत्रकार चौक के समीप एक सूखा पेड़ लाइन के ऊपर झुक जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सिंघाड़ा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी. बारिश के बीच विद्युत कर्मी पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने में जुटे हैं.

जल्द बहाली का विभाग का दावा

बिजली विभाग के अनुसार खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य में कठिनाई आ रही है, फिर भी टीम लगातार काम कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी बाधा दूर होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी के दौरे से पहले बिगड़ा हाजीपुर का मौसम, तिरपाल से ढका गया हेलीपैड, प्रशासन अलर्ट, कई सड़कें बंद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dileep kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >