hajipur news. संवाद में महिलाओं ने साझा किये अपने अनुभव

महिला सशक्तीकरण को लेकर जिले में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है

हाजीपुर. महिला सशक्तीकरण को लेकर जिले में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है. 21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रही है. इन गाड़ियों पर लगी एलइडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि की सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. साथ ही उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा है. एक जागरूकता रथ प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं. एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं. एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 8 हजार महिलाएं शामिल हो रही है. शुक्रवार को महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया, जिसमें 7000 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी गयी. मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र भी पढ़ कर सुनाया गया. साथ ही महिलाओं से सुझाव भी लिया गया कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है. कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किये. संगीता कुमारी ने नल जल योजना का अनुभव साझा किया, सीता देवी ने बताया कि जीविका परियोजना से कैसे उनका जीवन बदला. मैना देवी ने सतत जीविकोपार्जन योजना से हुए बदलाव की चर्चा की, जबकि प्रीति देवी ने उज्ज्वला योजना और अनिता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले लाभ के बारे में बताया. रेखा देवी ने कन्या उत्थान योजना और मधु देवी ने साइकिल योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी भविष्य की आकांक्षाएं और मांगें भी दर्ज करवाईं, जिनमें दीदी अधिकार केंद्र, पक्की नली, सिलाई केंद्र, और जीविका भवन निर्माण प्रमुख हैं। इन सुझावों को संकलित कर दस्तावेजीकरण किया जा रहा है, जिसे आगे जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उन पर नीति-निर्माण किया जा सके. भगवानपुर प्रखंड के मोदी जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित कार्यक्रम में जीविका निदेशक राम निरंजन सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक वंदना कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >