hajipur news. सफाई कर रहे मजदूर की छत से गिर कर मौत

नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मुहल्ले की घटना, मृतक अजय कुमार सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर का रहने वाला था

हाजीपुर . नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मुहल्ले में सोमवार को एक घर में काम कर रहे एक मजदूर की छत से गिर कर मौत हो गयी. मृतक अजय कुमार सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज के एक घर में अजय सफाई कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक छत से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घर की छत से मजदूर के गिरने की घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >