Hajipur News : एकल अभियान के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र का उद्घाटन

मिश्रौलिया अफजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान के अंतर्गत आचार्यों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र का शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ.

पटेढ़ी बेलसर. मिश्रौलिया अफजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान के अंतर्गत आचार्यों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र का शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ. दीप जला कर उद्घाटन अंचल अध्यक्ष डॉ शिव बालक राय प्रभाकर और पंचायत मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी एक ईश्वरीय कार्य में लगे हैं. यह एकल अभियान प्रभु राम का कार्य है और हम सभी उसके हनुमान हैं. उन्होंने कहा कि रामायण और गीता के सार को जमीन पर उतारने का कार्य आचार्य कर रहे हैं. स्वामी विवेकानंद के विचारों को दोहराते हुए कहा गया कि यदि बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते, तो विद्यालय को बच्चों तक पहुंचना और एकल विद्यालय इसी सोच को साकार कर रहा है. इस अवसर पर अंचल प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, सचिव अध्यक्ष संजय ओझा, अभियान प्रमुख राजकुमार, आचार्य राधा कुमारी, गुड्डी कुमारी, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, वर्ग संयोजक श्रीनाथ कुमार यादव, गोबिंद गुप्ता, संगीता शर्मा, दीपक कुमार, आदित्य कुमार और रविशंकर प्रमुख रूप से शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >