वैशाली में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत, किसानों में जगी नई उम्मीद

Hajipur Weather News: वैशाली जिले के महुआ समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह काले बादल, ठंडी हवाएं और हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं धान उत्पादक किसानों में अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है.

Hajipur Weather News (दिलीप कुमार): वैशाली जिले में सोमवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. महुआ प्रखंड समेत जिले के कई इलाकों में आसमान पर काले बादल छा गए और ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगीं. हल्की फुहार और झीसी बारिश से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. वहीं धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे.

काले बादलों और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

सोमवार की अहले सुबह महुआ प्रखंड क्षेत्र में आसमान पर घने काले बादल छा गए. इसके साथ चल रही ठंडी हवाओं और हल्की फुहार ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से काफी राहत महसूस हुई.

सांकेतिक तस्वीर

धान किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

क्षेत्र के धान उत्पादक किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ घंटों में अच्छी बारिश होती है तो धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा. किसानों का मानना है कि समय पर बारिश होने से खेती की लागत भी कम होगी और फसल उत्पादन बेहतर होने की संभावना बढ़ेगी.

सांकेतिक तस्वीर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर टिकी नजर

स्थानीय लोग और किसान अब मौसम के अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं. यदि बादलों का डेरा बना रहा और अच्छी बारिश हुई तो यह खरीफ फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी. मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है.

Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >