वैशाली के 16 केंद्रों पर दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा परीक्षा शुरू

Bihar Police Constable Exam: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. पहली पाली के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे से और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से कराई जा रही है.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा बुधवार को वैशाली जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं.

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. पहली पाली के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे से और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से कराई जा रही है. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.

हर केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात

परीक्षा की निगरानी के लिए सभी 16 केंद्रों पर स्टैटिक एवं जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उड़नदस्ता दल और गश्ती टीम लगातार परीक्षा केंद्रों तथा आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रख रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रश्न-पत्र वितरण से लेकर बॉक्स खोलने तक की हो रही रिकॉर्डिंग

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित वितरण, सीलबंद स्टील बॉक्स खोलने और अन्य संवेदनशील प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी कराई जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाए रखना है.

वैध पहचान पत्र के बिना नहीं मिल रहा प्रवेश

अभ्यर्थियों को केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है. सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.

प्रशासनिक अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है.

Also Read : सारण के मढ़ौरा में भव्य ‘श्री शतचंडी महायज्ञ’ की शुरुआत, 7 दिनों तक मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >