हाजीपुर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, भगवानपुर रेलवे स्टेशन से टिकट दलाल गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हाजीपुर ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 11,560 रुपये मूल्य के तत्काल एसी टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से की गई है.

Hajipur News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हाजीपुर ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय रीति कुमार के रूप में हुई है.

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में तथा सीआईबी सोनपुर की टीम के सहयोग से यह छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 11,560 रुपये मूल्य का एक तत्काल एसी रेल आरक्षण टिकट और एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया. आरपीएफ ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य, दो अन्य आरोपितों की पहचान

पूछताछ और जब्त मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर टिकट दलाली गिरोह में शामिल दो अन्य सदस्यों अनिल कुमार और मो. जावेद आलम की पहचान हुई है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरपीएफ की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यात्रियों से अधिकृत माध्यम से टिकट खरीदने की अपील

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें. टिकट दलाली या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल आरपीएफ या रेल मदद हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

Also Read : सासाराम में 20 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, इस्कॉन की तैयारियां तेज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >