Hajipur News : महनार में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, स्कूल गेट तक भरा रहा पानी

Hajipur News : पटेल चौक के पास जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित बालिका उच्च विद्यालय के समीप जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. महनार-मोहिउद्दीननगर एनएच 122 बी पर नाले का पानी जमा हो जाने से स्कूल जाने वाली छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. विद्यालय के मुख्य गेट और सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी जमा रहने के कारण छात्राओं को पानी के बीच होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा था.

नाला निर्माण कार्य से बिगड़े हालात

स्थानीय लोगों ने बताया कि पटेल चौक से होकर बड़े नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य के दौरान पानी का बहाव बाधित हो गया, जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलकर जमा हो गया. जलजमाव के कारण मुख्य सड़क पर दिनभर आवागमन प्रभावित रहा. खासकर बाइक, साइकिल और ई-रिक्शा चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

हर समय बना रहता था हादसे का डर

लोगों के अनुसार, सड़क पर जलजमाव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी. हाल ही में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. अभिभावकों ने भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी.

शिकायत के बाद हरकत में आया नगर परिषद

लगातार शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची. मशीन एवं टैंकर की सहायता से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई. साथ ही निर्माण कार्य कर रहे संवेदक को सड़क पर पत्थर और मिट्टी डलवाकर रास्ता दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. पानी हटने के बाद स्थानीय लोगों, छात्राओं और दुकानदारों ने राहत की सांस ली. लोगों ने नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए स्थायी समाधान की मांग की है.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >