अहमदपुर लखनी गांव में मारपीट, दंपती पर युवक को घायल करने का आरोप

Hajipur News : अहमदपुर लखनी में हिंसक वारदात के बाद दंपती फरार, युवक अस्पताल में भर्ती

राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : बराटी थाना क्षेत्र के अहमदपुर लखनी गांव में आपसी विवाद में मारपीट का एक मामला सामने आया है. यहां एक पड़ोसी दंपती ने जानलेवा हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मामले को लेकर पीड़ित अभिषेक कुमार ने बराटी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

युवक पर तलवार से वार, पत्नी पर भी हमला

दिए गए आवेदन में अभिषेक कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके ही पड़ोस में रहने वाले एक दंपती ने उन पर अचानक हमला बोल दिया. इस दौरान आरोपी द्वारा तलवार से किए गए वार में अभिषेक का सिर कट गया. जिससे काफी खून बहने लगा और वे लहूलुहान हो गए. पति को लहूलुहान होते देख जब उनकी पत्नी रूना देवी बीच-बचाव करने आगे आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरतापूर्वक मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली.

हमलावर दंपती जान से मारने की धमकी देकर फरार

मारपीट और शोर-शराबा सुनकर जब स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे तो स्थिति को भांपते हुए आरोपी दंपती जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से फरार हो गए. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ अभिषेक कुमार को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  राजापाकर पहुँचाया गया. जहाँ उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन में जुट गई है.

Also Read : मुजफ्फरपुर से हाजीपुर जा रही कार से 60 किलो गांजा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >