रानीपोखर में छठ घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

Hajipur News : योजना बोर्ड और एस्टीमेट सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : गुरुवार को घटारो मध्य पंचायत के वार्ड 2 स्थित रानीपोखर गावँ के एक सरकारी तालाब पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए.और जिला परिषद मद से कराए जा रहे छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण कार्य को रोक दिया, और जेई को बुलाने कार्यस्थल पर योजना बोर्ड लगाने को लेकर अड़ गए.स्थानीय ग्रामीणों में अनिरुद्ध सिंह, किशोर सिंह, बुधन सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह, दीनानाथ सिंह समेत दर्जनों लोगों का आरोप है कि लालगंज क्षेत्र संख्या 05 के जिला पार्षद सदस्य द्वारा 100 फिट लंबाई और 25 फिट चौड़ाई छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है.जिसमे घटिया सरिया, घटिया सीमेंट,चार नम्बरा ईट से निर्माण कराया जा रहा है.जब से निर्माण कार्य मे हाथ लगाया गया तब से लेकर आज तक ना तो कोई इंजीनियर आया और ना ही कोई पदाधिकारी इस कार्यस्थल पर देखने आए. निर्माण कार्य मे जो बीम बनाया जा रहा है उसमें बालू सीमेंट के साथ साथ मिट्टी भी डाल दिया जा रहा है.

12 लाख की योजना पर उठे सवाल, निर्माण गुणवत्ता को लेकर विवाद

जहाँ एक नंबर ईट की सोलिंग कर ऊपर से सीढ़ी ढलाई करना है वहां 4 नंबर कच्चा ईट से सोलिंग कर सीढ़ी की ढलाई किया जा रहा है.वही सरिया के साथ ढलाई की गई वहा एक बूंद भी पानी नही डाला गया. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा नाराजगी व आक्रोश दिखाने को मिला है.वही लोगो का कहना है कि एक तो कार्य करने से पहले सरकारी नियमानुसार योजना बोर्ड कार्य स्थल पर लगाना है.और सभी प्रकार की एस्टीमेट और प्रकालित राशि संवेदक का नाम आदि को योजना बोर्ड के माध्यम से पारदर्शी करना है. ताकि आमजनों के बीच सार्वजनिक हो सके. आक्रोशित लोगों ने बताया कि वह इस कार्य से संतुष्ट नही है.जेई को आकर स्पष्ट करना होगा कि कार्य की लागत राशि कितनी की है और कार्य करने से पहले उनके द्वारा योजना बोर्ड क्यों नही लगाया गया.इस से जाहिर होता है कि कार्य कम और लूट खशोत की मंशा जाहिर होती है.जिससे सरकारी राशि की चोरी की जा रही है. वही कार्य स्थल पर कार्य करा रहे क्षेत्र संख्या 5 के जिप सदस्य के पिता टुनटुन पासवान से इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि योजना 12 लाख की है.और योजना बोर्ड को तुरंत लगवा दिया जाएगा.ग्रामीणों का जो आरोप है उनके संतुष्टि के लिए जेई साहब को बुलाकर समझा दिया जाएगा.

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >