वैशाली में विशेष समकालीन अभियान में 95 गिरफ्तारी, पुलिस ने वारंट और कुर्की मामलों का किया निष्पादन

Hajipur News: वैशाली पुलिस ने दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान के तहत 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और 563 ई-समन, वारंट व कुर्की का निष्पादन किया. अभियान के दौरान मादक पदार्थ, मोबाइल व वाहन भी जब्त किए गए तथा महनार में एक वारंटी ने आत्मसमर्पण किया.

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत की रिपोर्ट): वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार पुरे जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया है. जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के नेतृत्व में दिनांक शनिवार और रविवार को दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया.

95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दो दिवसीय इस अभियान के तहत गंभीर मामलों के फरार अभियुक्तों वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ वारंट, इश्तेहार और कुर्की का बड़े पैमाने पर निष्पादन किया गया है. बताया गया कि समकालीन अभियान के दौरान कुल 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

उत्पाद अधिनियम 27, NDPS एक्ट मे 07, हत्या का प्रयास 04, अपहरण के मामले 04, चोरी के मामले 03, आर्म्स एक्ट 01, SC/ST एक्ट 01, अन्य मामले 04 गिरफ्तारियां, वारंट/इश्तेहार/कुर्की के तहत कुल 44 गिरफ्तार किया गया है.

ई-समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की का निष्पादन

पुलिस ने कोर्ट के आदेशों का पालन कराते हुए कुल 563 ई-समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की का निष्पादन किया है. ई-समन का निष्पादन 276, वारंट का निष्पादन 175 और 72, कुर्की का निष्पादन 40 किया गया है. मादक पदार्थ 308.07 ग्राम हेरोइन 07 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. वहीं वाहन चेकिंग विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 1,57,000 रुपये का जुर्माना भी पुलिस वसूला है. इस अभियान की सख्ती का बड़ा असर महनार थाना क्षेत्र में देखने को मिला. महनार थानान्तर्गत में एक कुर्की वारंटी अभियुक्त सोनू राम ने पुलिस द्वारा की जा रही कुर्की की कार्रवाई के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया है.

Also Read: ‘पीछे देखिए, कपड़ा फंसा है…’ कहकर ध्यान भटकाया, झोला काट वैशाली में रिटायर्ड फौजी के ₹50 हजार उड़ाए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >