CET-B.Ed.-2026 परीक्षा में प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Hajipur News : बीएड परीक्षा को लेकर 500 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) रविवार को जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है. परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित हो रही है. परीक्षार्थियों के लिए सुबह 8:30 बजे से केंद्रों में प्रवेश की व्यवस्था की गई तथा प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक उपस्थिति की गई. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार, परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

कदाचार रोकने को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त नियम लागू

प्रशासन द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश पर रोक लगाई गई है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. इस दौरान भीड़ जुटाने, धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी तथा लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास संचालित फोटोस्टेट एवं कॉपियर दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात, जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >