सुपौल टरिया पंचायत में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित, रामबाबू राय निर्वाचित

Hajipur News : सुपौल टरिया पैक्स चुनाव में रामबाबू राय की जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष चुनाव में रामबाबू राय 6 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए है. जानकारी के अनुसार बुधवार को उक्त पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया.चुनाव संपन्न होने के बाद रात्रि में हुई मतगणना में रामबाबू राय को 610 तो निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज कुमार को 604 मत ही प्राप्त हुए.प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सौरभ वर्णवाल में रामबाबू राय को 6 मतों से पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचित प्रमाण पत्र भी सौंपा.

समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

देर रात्रि जीत का प्रणाम पत्र लेकर मतगणना कक्ष से बाहर निकले रामबाबू राय को उनके समर्थको ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.इस मौके पर प्रवीण कुमार,लालबाबू राय,विशाल कुमार,डॉ जितेंद्र कुमार के साथ अन्य लोगों ने बधाई दी है.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >