लालगंज के कारतहा थाना परिसर में प्रेम विवाह, क्षेत्र में चर्चा तेज

Hajipur News : थानाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल, थाने में शादी को बताया नियम विरुद्ध

Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : लालगंज कारतहा थाना परिसर में प्रेमी ने प्रेमिका के शादी रचाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हैं. जानकार थाना परिसर में हुए शादी को कानून का उल्लंघन बता रहे हैं.लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष मैरिज रजिस्ट्रार की भूमिका में थे और प्रेमी के दोस्त गवाह.शादी या तो सामाजिक स्तर पर दोनों परिवार की आपसी सहमति से या फिर होता हैं,या फिर कोर्ट मैरेज.थाना में शादी कब से शुरू हो गया. दरअसल मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिला के बहिलबारा गांव की युवती कारतहा थाना पर पहुंची और थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी निवासी चंदेश्वर साह के पुत्र छोटू कुमार से चल रहे प्रेम कहानी बताई.

थाने में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा

फिर युवती के प्रेमी छोटू कुमार को थाना पर बुलाया गया.थानाध्यक्ष ने प्रेमी प्रेमिका के परिजन से बात किया और दोनों ओर से सहमति मिलते ही शादी करा दिए.देखते ही देखते थाना परिषर प्रेमी छोटू कुमार के जानने वालो से भर गया.हलाकि प्रेमिका की परिजन नही आये। थाना परिसर में ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर डाल कर अपनी पत्नी बना लिया. वही इस पूरे मामले पर अधिवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि भारतीय कानून के तहत पुलिस एक्ट, जो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बन चुकी हैं या भारतीय न्याय संहिता में पुलिस को थाने के अंदर प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवाने का कोई अधिकार नहीं है.

मैरिज ब्यूरो बनाने पर कानूनी बहस तेज

थानाध्यक्ष या किसी भी पुलिस अधिकारी का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों की जांच करना है, शादियां करवाना नहीं.पुलिस का काम बालिग प्रेमी-प्रेमिका को सुरक्षा देना है यदि उनकी जान को खतरा हो. लेकिन कानून हाथ में लेकर थाने को मैरिज ब्यूरो बनाना पूरी तरह अवैध है. यदि कोई थानाध्यक्ष थाने में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवाता है, तो उनके खिलाफ कानून और सेवा नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई हो सकती है.

Also Read : गोरौल में हज़रत गुलाम रसूल शाह वारसी का 42वां सालाना उर्स 2 जून को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >