लालगंज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

Hajipur News : घटारो विद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को लालगंज प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय घटारो में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को बाल विवाह के कुप्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज से इस कुप्रथा को मिटाना था. सामाजिक संस्था स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रानी सिंह ने और संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग (चित्रकला) और नारा लेखन (स्लोगन) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने अपनी कला और शब्दों के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया.

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्कूल स्तर पर अभियान तेज

इस दौरान संस्थान के सचिव और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी अंधकार में धकेलता है. इन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, जब तक वे अपने अधिकारों और बाल विवाह के खिलाफ जागरूक नहीं होंगे, तब तक समाज को इस सामाजिक बुराई से पूरी तरह मुक्त नहीं किया जा सकता. स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान इस अभियान को हर गांव और स्कूल तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल

कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों व छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करने तथा बाल विवाह को समाप्त करने की संकल्प और शपथ दिलाया. विद्यालय की प्रधानाचार्य रानी सिंह ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की. इन्होंने विद्यार्थियों से समाज में कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना तुरंत अधिकारियों, जेआरसी या चाइल्डलाइन को देने की अपील की. कार्यक्रम में शिक्षक अभिमन्यु कुमार, अमित कुमार, राकेश रोशन, रिंकी कुमारी, नेहा कुमारी, नीलम, तेजस्वी, साजिया परवीन, सोनम, जिम्पी, सुमन, मनीषा, सुजाता, कंचनलता कुशवाहा,अवधेश, अमरदीप कुमार अंकुश ,अमरेंद्र , हेमंत, सुमन, आशीष आर्या, बाबू साहेब सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद थे.

Also Read : सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >