सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, महनार में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर भी चला बुलडोजर

Hajipur News : महनार में नगर परिषद का विशेष अभियान, 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त और अतिक्रमण हटाया गया.

महनार (हाजीपुर) से के. एन. सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : महनार नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं मुख्य सड़क एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया. अभियान से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखा गया. अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की. जांच के दौरान करीब 8 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए. अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सड़क और नालियों से हटाया गया अतिक्रमण

कार्रवाई के दौरान नगर की प्रधान सड़क के किनारे नगर परिषद की नालियों से आगे बढ़ाकर लगाए गए अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया. अधिकारियों ने बताया कि सड़क और नालियों पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा जलनिकासी में भी बाधा उत्पन्न होती है. अभियान के दौरान कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली.

नियम तोड़ने वालों पर लगा जुर्माना

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने कुल 13,500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया. अधिकारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे तथा नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. अभियान में स्वच्छता पदाधिकारी कुमार गौरव, नगर प्रबंधक रितेश कुमार, थाना स्तर के पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. प्रशासन ने नगरवासियों और दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की.

Also Read : महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, सरकार पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >