ईंट फैक्ट्री के पास छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

Hajipur News : बिदुपुर में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 8636 लीटर शराब जब्त

Hajipur News (राजीव कुमार सिंह) : मद्य निषेद्य एव राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार के विशेष अभियान दल द्वारा बिदुपुर थाने के गोपालपुर स्थित एक बंद पड़े ईट फैक्ट्री के समीप से ट्रक पर लोड भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया. पुलिस ने मौके से एक 14 चक्का ट्रक और दो पिकप भान भी जब्त किया. अभियान दल द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एव बिदुपुर थाने की पुलिस के सहयोग से की गयी. मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध कंट्रोल के नेटवर्क ने सूचना भेजी की गोपालपुर गांव में एक भारी ट्रक से पिकप पर अंग्रेजी शराब अनलोड किया जा रहा है.

ट्रक से 1000 कार्टून शराब जब्त, कारोबारी फरार

सूचना के आलोक में की गयी छापेमारी में लगभग एक हजार कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया एवं पुलिस ने मौके से ट्रक एवं दो पिकप को जब्त कर थाने लाया हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी और चालक सभी फरार हो गए. जब्त किए गए शराब चार्ली और इम्पेरियर ब्लू ब्रांड के थे. पुलिस ने जब्त किए गए शराब की जांच करने पर पाया कि कुल 8636.76 लीटर अंगेजी शराब बरामद किया गया है. जब्त की गयी शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है. पुलिस कारोबारियों की पहचान कर उसके खिलाफ एफआईआर की करवाई करने में जुट गयी है.

Also Read : भोरे में दर्दनाक वारदात: विवाद में महिला की लोहे की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >