जंदाहा में खाना बनाते समय हादसा, गैस रिसाव से मची अफरातफरी

Hajipur News : महिसौर गांव हादसा: प्राथमिक इलाज के बाद दोनों मरीज रेफर

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव में खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से लगी आग में चौकीदार समेत दो व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए हैं. मौके पर अफरातफरी मच गई. घटना के समय सुरेश पासवान अपने घर में अकेले थे और खुद खाना बना रहे थे. इसी दौरान गैस लीक हुआ और आग पकड़ ली. शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर जुट गए आग बुझाने और सुरेश को बचाने के दौरान स्थानीय गुड्डू कुमार भी बुरी तरह झुलस गया.

घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और दोनों घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. परिवार वाले दोनों को सदर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है. घायल सुरेश पासवान, स्व. विष्णु पासवान के पुत्र हैं और स्थानीय थाना में चौकीदार के पद पर तैनात हैं. दूसरे घायल गुड्डू कुमार, संजय चकिया के पुत्र हैं. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Also Read : गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >