अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 308 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Hajipur News: 308 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेरोइन की खेप असम के करीमगंज जिले से लाई गई थी.

Hajipur News: (अभिषेक शाश्वत) वैशाली पुलिस एसटीएफ तथा मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 308.07 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ तीन महिलाओं समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

गुप्त सूचना पर विश्वधन पैलेस मैरेज हॉल में छापेमारी

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को एसटीएफ एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला स्थित विश्वधन पैलेस मैरेज हॉल में कुछ तस्कर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं.

सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एसटीएफ के सहयोग से मैरेज हॉल में छापेमारी कर सात तस्करों को 308.07 ग्राम वाणिज्यिक मात्रा की हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया.

असम से लाई गई थी हेरोइन की खेप

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेरोइन की खेप असम के करीमगंज जिले से लाई गई थी आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 20 डिब्बों में पैक हेरोइन असूद्दीन उर्फ साजन खान और फकरूल इस्लाम से खरीदी थी.

तस्कर ट्रेन के जरिए बरौनी होते हुए शुक्रवार की रात हाजीपुर पहुंचे थे। यहां स्थानीय संपर्कों को हेरोइन की डिलीवरी देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर सभी को धर दबोचा.

स्थानीय नेटवर्क को सप्लाई की थी तैयारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि हेरोइन की खेप हाजीपुर के राजू कुमार राय, आकाश कुमार उर्फ विश्वजीत राय, राहुल राज तथा राकेश कुमार को पहुंचाई जानी थी। आरोपियों ने स्टेशन से ऑटो रिजर्व कर पोखरा मोहल्ला स्थित मैरेज हॉल में पहुंचकर हेरोइन छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते छापेमारी कर पूरी साजिश विफल कर दी.

पहले भी जेल जा चुके हैं दो आरोपी

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार और राजवंशी कुमार उर्फ पिंटू पूर्व में शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.

इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 509/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अप्रैल में दर्ज हुए 25 मादक पदार्थ तस्करी के मामले

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.अप्रैल माह में ही अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी से जुड़े 25 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • हिमांशु कुमार, निवासी अबाबकरपुर, थाना बंगरा, जिला समस्तीपुर
  • राजवंशी कुमार उर्फ पिंटू, निवासी चकवारा, थाना नगर, जिला वैशाली
  • राहुल राज, निवासी पोखरा मोहल्ला, थाना नगर, जिला वैशाली
  • राकेश कुमार, निवासी चकवारा, थाना नगर, जिला वैशाली
  • चंदना देवी, निवासी मुरबतपुर बरबारी, थाना आजमनगर, जिला कटिहार
  • सोनिया देवी, निवासी मुरबतपुर बरबारी, थाना आजमनगर, जिला कटिहार
  • अनिता हांसदा, निवासी खुरियाल, थाना आजमनगर, जिला कटिहार

Also Read: भारी संख्या में राबड़ी आवास पहुंची पुलिस की टीम, पूर्व सीएम ने कहा था- सम्राट चौधरी फोर्स भेजकर खाली करवा लें बंगला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >