झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Hajipur News: आंधी से आम-लीची की फसलों को नुकसान, खेतों में हुआ जलजमाव

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया. आसमान में घने बादल छाए रहने के बाद सुबह करीब आठ बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो देर तक जारी रही. लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी, तपिश और उमस से बड़ी राहत मिली. बारिश के बाद पूरे इलाके का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा.

बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों और फसलों को मिला. खेतों में जलजमाव हो जाने से मक्का एवं सब्जियों की फसलों में नई जान आ गई. किसान इस बारिश को खेती के लिए काफी लाभदायक बता रहे हैं. लंबे समय से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सूखने लगी फसलों को बारिश से संजीवनी मिली है.

वहीं बारिश के कारण सड़कों पर उड़ने वाले धूल-कण भी पूरी तरह गायब हो गए, जिससे लोगों को राहत मिली. हालांकि तेज हवा और आंधी के कारण आम एवं लीची की फसलों को नुकसान पहुंचा है. कई जगहों पर आम के पेड़ों से कच्चे फल टूटकर गिर गए, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है.

बारिश के चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही. लोग ज्यादातर घरों में ही रहे और मौसम का आनंद लेते नजर आए.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >