सराय थाना क्षेत्र में सांप के काटने से युवती की मौत, परिजनों में कोहराम

Hajipur News : सर्पदंश पीड़िता की मौत से परिजनों में कोहराम, शव का किया गया दाह संस्कार,

हाजीपुर से नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : सराय थाना क्षेंत्र के‌ शीतल भकूरहर गांव में शनिवार अहले सुबह घर में सर्प दंश से एक युवती की इलाज के‌ दौरान मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना क्षेंत्र के‌ शितल भकूरहर गांव निवासी सुचिन्द्र मांझी की 13 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी अहले सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी. उसी दौरान घर में जहरीले सांप ने काट लिया.

मुजफ्फरपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

युवती ने घटना की जानकारी त्वरित अपने घर में परिजनों को बताई. परिजनो ने आनन-फानन में युवती को लेकर मुजफ्फरपुर स्थित अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने जांच कर युवती को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया.

Also Read : जेपी विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 6 जून से 18 जून तक आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >