Hajipur News: सहयोग शिविर में पहुंचीं वित्त विभाग की सचिव रचना पाटिल, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

Hajipur News: हाजीपुर के देसरी के जहांगीरपुर शाम पंचायत में लगा शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Hajipur News: (मनोहर कुमार) हाजीपुर के देसरी प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम पंचायत में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का निरीक्षण करने वित्त विभाग (व्यय) की सचिव सह वैशाली जिला प्रभारी सचिव रचना पाटिल पहुंचीं.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में चल रही शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

30 दिनों के भीतर होगा आवेदनों का निष्पादन

रचना पाटिल ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पूरे राज्य के चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही त्वरित समाधान करना है.

उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया जाएगा, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

कई अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीओ नीरज सिन्हा, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून, सीओ निशु सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Also Read: बेगूसराय में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा, रविन्द्र प्रसाद सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >