गोरौल में साइबर जागरूकता सत्र, सुरक्षा को लेकर दी गई अहम जानकारी

Hajipur News : साइबर अपराधों से आर्थिक शोषण पर छात्रों को किया गया जागरूक

Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल प्रखंड आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट में शुक्रवार साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की. यह जागरूकता सत्र विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक अरविंद कुमार शरण के नेतृत्व में आयोजित किया गया. सत्र का संचालन जोनल कोऑर्डिनेटर प्रियांशु ने करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में आप सभी को सही जानकारी होना आवश्यक है.

ओटीपी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की छात्रों को सलाह

साइबर अपराधी ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, गेमिंग फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग के माध्यम से लोगो का आर्थिक शोषण करता है. उन्होंने छात्रों को इन साइबर अपराधों से बचाव के उपाय के साथ डिजिटल सुरक्षा के नियम और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुय सजग रहे सुरक्षित रहे का मंत्र दिया.

Also Read : लापरवाह थानाध्यक्षों पर एसपी का बड़ा एक्शन, 21 का वेतन रोका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >