Hajipur News: बीस सूत्री बैठक में नहीं पहुंचे विभागीय अधिकारी, सदस्यों ने किया विरोध

Hajipur News: बैठक में नहीं पहुंचे अधिकांश अधिकारी, नाराज सदस्यों ने किया बहिष्कार जानिए पूरी खबर नीचे

Hajipur News:(राहुल कुमार राय) प्रखंड कार्यालय हाजीपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल परिसर में गुरूवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया था. जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं संचालन बीडीओ अशोक कुमार एवं सीओ अंजनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में मुख्य रूप से हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, प्रखंड उपप्रमुख नंदकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा एवं सभी बीस सूत्री सदस्य मौजूद थे.

पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर बैठक को किया गया स्थगित

जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल परिसर में बीससूत्री की बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक के दौरान प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए. जिसके कारण बीस सूत्री सदस्यों ने आपत्ति जताई. उपस्थित सदस्यों ने बीस सूत्री अध्यक्ष से अनुरोध किया कि आज के बैठक को स्थगित किया जाए. क्योंकि, इतने कम पदाधिकारी में कैसे बैठक किया जाएगा. आम जनता की लंबित समस्या के निदान के लिए सभी विभाग के पदाधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य है. बताया जा रहा है कि हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों से पूछा कि बैठक स्थगित हो रहा है, इस पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि बैठक स्थगित हो चुका है. इस दौरान विधायक ने निराशा व्यक्त करते हुए कॉन्फ्रेंस हॉल से निकल पड़े.

अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की हुआ मांग


बीस सूत्री अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त कर बीडीओ से कार्रवाई की मांग की. अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर उसपर पर विधिसम्मत कानूनी करवाई किया जाए.
मौके पर बीस अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, सदस्य राहुल कुमार सिन्हा, नौशाद खान, रंजीत कुमार, सोनू चौरसिया, नीतू देवी, अमरनाथ चौधरी, सोनिया देवी, राजेश चौधरी, रामानंद सिंह, सिंघेश्वर दास, शितेश रंजन, हरीश कुमार, तारकेश्वर कुमार मौजूद थे.


इस संबंध मे हाजीपुर बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कीप्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री बैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी काे मौजूद रहने के लिए पूर्व में सूचना दिया गया था. जिसमें अधिकांश पदाधिकारी अनुपस्थित थे. जिसके कारण सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक का विरोध किया. जिसके कारण बैठक को स्थगित किया गया.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >