मारपीट की घटना में पति-पत्नी समेत कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

Hajipur News : लक्ष्मीपुर बखरी में विवाद ने बढ़ाई हिंसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

महुआ (हाजीपुर) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के दंपति समेत अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिय अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इसकी सूचना थाना को दी गई है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम भूमि विवाद को लेकर उक्त गांव निवासी लखेंद्र साह और अशोक साह के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में लखेंद्र साह,उसकी पत्नी पार्वती देवी,भाई धर्मेंद्र साह के साथ अन्य लोग घायल हो गए.

महुआ थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति, घायलों का चल रहा इलाज

जबकि दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हो गए. घायल दंपति को इलाज के लिय अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिय सदर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया. इस संबंध में पीड़ित लखेंद्र साह एक लिखित आवेदन थाना में देकर अपने पड़ोसी अशोक साह, भजन साह समेत 17 लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी को घटना की जांच का निर्देश दिया है.

Also Read : ससुराल गए दामाद की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >