Hajipur News : पुल पर युवक की हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Hajipur News : हाजीपुर में पुल पर मिला युवक का खून से सना शव, पुलिस जांच तेज

Hajipur News (गोपाल कुमार) : कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर-8 की रेलिंग के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं और शर्ट पूरी तरह खून से सनी है.आशंका है कि हत्या कर शव को पुल पर फेंका गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है.पुलिस शव की पहचान कर स्वजन को सुचना देने में जुटी है.

सिर पर वार के निशान के साथ मिला युवक का शव

गुरुवार की सुबह राहगीरों ने पुल की रेलिंग के पास शव देखा तो पुल निर्माण में लगे कर्मी और अधिकारी मौके पर जुट गए. सूचना पर रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. पुलिस शव की पहचान कर परिजनों को सूचना देने में जुटी है.मृतक ब्लैक पेंट, व्हाइट शर्ट और बेल्ट पहने हुए था.शर्ट पूरी तरह खून से लाल है.सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है.पहला- हत्या कर शव को पुल की रेलिंग के पास फेंक दिया गया. दूसरा- हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए रात में गंगा नदी में फेंकने के दौरान शव पुल पर ही रह गया और बदमाश भाग गए.

खून से सनी शर्ट में मिला युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि सिक्स लेन पुल पर शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पहचान का प्रयास किया गया. पहचान नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. युवक की शर्ट पूरी तरह खून से सनी थी. फिलहाल शव की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >