मुहर्रम को लेकर बेलसर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया शांति और सौहार्द का संदेश

Hajipur News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. लोगों से भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई.

Hajipur News:(विनय पटेल) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वैशाली जिले के बेलसर थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला. प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया.

बेलसर बाजार समेत कई गांवों में निकला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च बेलसर बाजार, मौना, जारंग, नगवा, करनेजी, साइन सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की.

कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता : मनीष कुमार

प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक संदेशों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें

फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

पुलिस बल के जवान रहे मौजूद

फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार, स्वरूप नारायण, शैलेश कुमार सिंह सहित बेलसर थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस के जवान शामिल रहे. सभी ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया.

भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

पुलिस प्रशासन ने सभी समुदायों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है. साथ ही कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >