Hajipur News (सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट): वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक बच्ची रात में घर बाहर के चापाकल से पानी लेने गई थी. तभी एक आरोपी ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर उसे बगल के मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. जहां परिजन ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिक बच्ची को मेडिकल जांच पड़ताल के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. वहीं घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और आगे की प्रक्रिया की जांच पड़ताल की जा रही है. इस सबंध में एसडीपीओ गोपाल मंडल सदर 2 ने बताया की सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव के रंजीत राम लालगंज थाना क्षेत्र एक गांव में पीड़िता के घर के बगल में अपने बहन के यहां आया था और वही घटना को अंजाम दिया.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए आरोपित रंजीत राम को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया की पीड़िता के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
Also Read: Hajipur News: लालगंज में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में मारपीट, इलाज के दौरान एक कि मौत
