हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में संगठन विस्तार, वैशाली जिला अध्यक्ष की घोषणा

Hajipur News : वैशाली में संगठन विस्तार को लेकर अरविंद पासवान ने तेज किया अभियान का संकेत, पुनः बने जिला अध्यक्ष

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन विस्तार के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने अरविंद पासवान को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) का वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद पासवान को मनोनीत किया है. जारी मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद पासवान से अपेक्षा की जाती है कि वे जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची राज्य मुख्यालय को उपलब्ध कराएं.

नई जिम्मेदारी पर अरविंद पासवान ने नेतृत्व का जताया आभार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अरविंद पासवान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद पासवान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read : बिहार-झारखंड सीमा पर खनिज परिवहन नियम सख्त, ट्रांजिट पास जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >