Hajipur News (राजीव कुमार सिंह) : बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर घाट के समीप घड़ियाल देखा गया देखा गया कि घड़ियाल नदी के किनारे में बालू पर लेटा है कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर भी खींची इलाके के लोग दहशत में है किसी अनहोनी की आशंका से भरे हुए है. यह खबर आग की तरह फैल गई. सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल है. हैरत की बात है कि प्रशासन की ओर से रेस्क्यू करने की कोई पहल नहीं की गई. मालूम हो कि बीते छठ के समय सिक्स लेन के पास एक घड़ियाल मिलने का दुखद हादसा लोग अभी भूल नहीं पाये है.
वन विभाग को अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उस समय घड़ियाल ने पानी पीने गए एक कुत्ते को निगल लिया था और एक आदमी को भी हानि पहुंचाया था. उस समय रेस्क्यू टीम ने एक घड़ियाल को पकड़कर अपने साथ ले गए थे. तीन चार साल पहले जिमेदारी घाट के समीप घड़ियाल ने एक युवक बुरी तरह घायल कर जीवन ले लिया था. बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज ने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर को दे दिया गया है उन्होंने लोगो से घड़ियाल से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है.
Also Read : सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
