हाजीपुर में विदेशी शराब बरामदगी मामले में छह साल से फरार तस्कर गिरफ्तार

Hajipur News: वैशाली के बेलसर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के 4,590 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में छह साल से फरार नामजद आरोपी अमर कुमार को गिरफ्तार किया.

Hajipur News:(विनय पटेल) वैशाली जिले की बेलसर थाना पुलिस को छह वर्ष पुराने शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेलसर गांव निवासी अमर कुमार के रूप में हुई है. वह वर्ष 2020 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और अमर कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

4,590 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में था नामजद

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अमर कुमार के विरुद्ध बेलसर थाना कांड संख्या 167/20 दर्ज है. यह मामला वर्ष 2020 में एक ट्रक से 4,590 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी से जुड़ा है. उस समय पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त कर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था. इसी मामले में अमर कुमार को भी नामजद आरोपी बनाया गया था.

कई बार पुलिस को देता रहा चकमा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वह हर बार फरार होने में सफल रहा. अब गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >