अल्पसंख्यक और शिक्षा ऋण बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, 14 से 19 सितंबर तक हाजीपुर में लगेगा वसूली कैंप

हाजीपुर में अल्पसंख्यक रोजगार और शिक्षा ऋण योजना के तहत, ऋणियों के लिए 14 से 19 सितंबर तक एक विशेष ऋण वसूली कैंप का आयोजन किया जा रहा है. बकाया राशि जमा न करने पर ब्याज, दंड और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

हाजीपुर में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण और शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की बकाया राशि जमा कराने के लिए 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली कैंप लगाया जायेगा. जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित इस कैंप में संबंधित ऋणियों को बकाया राशि जमा करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

जदुआ स्थित कार्यालय में होगा कैंप

ऋण वसूली कैंप का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में किया जायेगा. यह कार्यालय फिलहाल अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, जदुआ, हाजीपुर में वैकल्पिक रूप से संचालित है. कार्यालय मामू-भांजा मजार, करबला के समीप स्थित है. संबंधित ऋणी निर्धारित अवधि में यहां पहुंचकर अपने बकाया ऋण की राशि जमा कर सकते हैं.

समय पर भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने संबंधित ऋणियों से निर्धारित अवधि में कैंप में पहुंचकर बकाया राशि का भुगतान करने की अपील की है. निर्धारित समय पर ऋण राशि जमा नहीं करने की स्थिति में बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज और दंड-ब्याज देय होगा.

दीवानी और फौजदारी मुकदमे की भी कार्रवाई संभव

विभागीय प्रावधानों के तहत बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले संबंधित बकायेदार के खिलाफ दीवानी और फौजदारी मुकदमा दायर करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. कैंप के दौरान बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले ऋणी के स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया जायेगा.

गारंटर पर भी हो सकती है कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन के अनुसार, निर्धारित अवधि में बकाया ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित बकायेदार और गारंटर के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने ऋणियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की विधिक कार्रवाई से बचने के लिए 14 से 19 सितंबर के बीच कैंप में पहुंचकर अपने बकाया ऋण का भुगतान करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >