बोल बम के जयकारों से गूंजा हाजीपुर, लाखों डाक कांवरियां मुजफ्फरपुर रवाना

सोनपुर से गंगाजल लेकर लाखों डाक कांवरिये मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना हुए। हाजीपुर में कांवरियों का भव्य स्वागत और सेवा की गई।

Kanwar Yatra : हाजीपुर के पहलेजा घाट से गंगाजल भरकर रविवार को लाखों डाक कांवरिये मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना हुए. कांवरियों का जत्था हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ा. डाक कांवरियों के आने से हाजीपुर का कांवरिया मार्ग पूरे दिन ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा. सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सुरक्षा और यातायात को लेकर प्रशासन चौकस

डाक कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और कांवरिया मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए. प्रशासनिक व्यवस्था के साथ आम नागरिक भी कांवरियों की सेवा और सुरक्षा को लेकर तत्पर नजर आए.

सभापति ने सेवा शिविरों का किया उद्घाटन

हाजीपुर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने शहर में लगाए गए कई कांवरिया सेवा शिविरों का उद्घाटन किया. उन्होंने स्वयं डाक कांवरियों की सेवा करते हुए उन्हें पेयजल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई. हाजीपुर के विभिन्न मार्गों और शहर के अन्य हिस्सों में सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए.

कवरियों की सेवा करते लोग | Prabhat Khabar Network

पानी, शरबत और फल से कांवरियों की सेवा

सेवा शिविरों में कांवरियों के लिए पानी, शरबत, फल, बिस्किट और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने डाक कांवरियों का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया और उनकी सेवा में जुटे रहे.

कांवरियों के गुजरने से भक्तिमय हुआ शहर

डाक कांवरियों के जत्थे के गुजरने के दौरान पूरा हाजीपुर भक्तिमय नजर आया. सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु कांवरियों का स्वागत करते दिखे, जबकि ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से शहर का माहौल शिवमय बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >