हाजीपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, 7.2 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त

हाजीपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद ने सघन छापेमारी की. इस दौरान 7.2 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई और दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े और जूट के बैग इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

Single Use Plastic: जिले में प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सघन जांच और कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को नगर परिषद हाजीपुर की ओर से अनवरपुर चौक से रामाशीष चौक के बीच विशेष छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक परिसरों की जांच की गयी.

जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी. छापेमारी के दौरान कुल 7.2 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गयी. इसके साथ ही संबंधित दुकानदारों से नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया.

दुकानदारों को दी गयी सख्त हिदायत

अभियान के दौरान दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल या बिक्री पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

कपड़े और जूट के बैग इस्तेमाल करने की अपील

नगर परिषद की टीम ने आम नागरिकों और व्यवसायियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की. लोगों को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े, कागज और जूट जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

नियमित जांच और सख्त कार्रवाई का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित पदाधिकारियों और नगर निकायों को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है.

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और दुकानदारों से स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल शहर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >