हाजीपुर ठेकेदार हत्याकांड की पूरी कहानी, दो बाइक से पहुंचे थे आरोपी, 10 सेकेंड में मारी 5 गोलियां, तस्वीरों से समझिए पूरा घटनाक्रम

1 / 11
हाजीपुर ठेकेदार हत्याकांड की पूरी कहानी, दो बाइक से पहुंचे थे आरोपी, 10 सेकेंड में मारी 5 गोलियां, तस्वीरों से समझिए पूरा घटनाक्रम
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी

Hajipur Contractor Murder Case : हाजीपुर के दीग्गी इलाके में सुबह 5:12 बजे ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने 10 सेकेंड में 5 गोलियां दागी. यह घटनाक्रम तस्वीरों के जरिए बयां किया गया है.

2 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

ठेकेदार के सामने बाइक से आए आरोपी (कैफ अहमद)

घटना की पहली तस्वीर : दो बाइक से आए 5 लोग

हाजीपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके में सुबह सुबह करीब 5 बजकर 12 मिनट पर ठेकेदार रामनरेश राय के सामने दो बाइक से पांच लोग आते हैं. इस वक्त ठेकेदार रामनरेश राय अपने घर के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे.

3 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

आरोपियों से बचकर भागते हुए ठेकेदार (कैफ अहमद)

घटना की दूसरी तस्वीर : बाइक सवार आरोपी से बचकर भागते ठेकेदार

अचानक अपने सामने बाइक सवार को देख ठेकेदार रामनरेश राय आरोपियों सेे बचने के लिए मौके से भागने लगे. आरोपी के साइड से निकलकर ठेकेदार भागतेे हुए दिखें. उनको भागते दिख आरोपी भी बाइक से उतर रहे हैं.

4 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

जंगल की ओर भाग रहे ठेकेदार के पीछे आरोपी (कैफ अहमद)

घटना की तीसरी तस्वीर : जंगल की ओर जाते ठेकेदार

आरोपियों से बचने के लिए ठेकेदार सड़क किनारे जंगल की ओर से भागने लगे. उनको भागते दिख आरोपी भी उनके पीछे जा रहे. जंगल की ओर जाते समय आरोपी ठेकेदार पर गोली बरसा देते हैं.

5 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

हत्या कर मौके से भागते आरोपी (कैफ अहमद)

घटना की चौथी तस्वीर : ठेकेदार की हत्या कर भागते आरोपी

ठेकेदार अभी कुछ ही दूर भागे थे कि आरोपियों ने उन्हें 5 गोली मार दी. जिसके बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए. ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आरोपी बिना किसी डर के मौके से चलते बने.

6 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर एसडीपीओ और पुलिस अधिकारी (कैफ अहमद)

घटना की पांचवीं तस्वीर : मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच में जुट गई.

7 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

शव के पास रोते परिजन (कैफ अहमद)

घटना की छठी तस्वीर : रोते बिलखते परिजन

घटना के बाद शव के पास बैठे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है. परिजन शव के पास रोते बिलखते नजर आ रहे हैं.

8 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे लोग (कैफ अहमद)

घटना की सातवीं तस्वीर : मौके पर मौजूद ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सभी लोग मृतक ठेकेदार के आवास पर पहुंच गए. आवास के बार लोगों की भारी भीड़ लग गई. सभी घटना की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे.

9 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर हाजीपुर भाजपा विधायक अवधेश सिंह, महुआ के पूर्व विधायक राजद डॉ मुकेश रौशन (कैफ अहमद)

घटना की आठवीं तस्वीर : मौके पर पहुंचे मुकेश रौशन

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह और महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रौशन पहुंचे. दोनों नेताओं ने घटना की जानकारी ली.

10 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पहुंचे एसपी ने दिया बयान (कैफ अहमद)

घटना की नौवीं तस्वीर : बयान देते एसपी

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वैशाली एसपी पहुंचे. एसपी ने मामले की जांच की. और बताया कि, ठेकेदार अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी दो बाइक से पांच लोग आएं और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. एसपी ने कहा कि 1 महीने पहले एक पक्ष के साथ जमीनी विवाद का मामला सामने आया था. उस एंगल से भी जांच हो रही है.

11 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी (कैफ अहमद)

घटना की दसवीं तस्वीर : SIT टीम बनी

घटना की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >