Hajipur Breaking: वैशाली के महुआ में सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पहुंच गए हैं.
महिला समेत दो की मौत
इलाज के दौरान महिला समेत दो की मौत हॉस्पिटल में हो गई है. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
महुआ थाना क्षेत्र की घटना
महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर मार्ग पर हरपुर बेलवा के निकट तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.
जोरदार टक्कर लगने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम महुआ ताजपुर मार्ग पर हरपुर बेलवा के निकट तीसी औता थाना क्षेत्र के डभैच्य गांव निवासी उमेश राय के 22 बर्षिये पुत्र आकाश कुमार अपनी बाइक से हाजीपुर जा रहा था इसी बीच सड़क पार कर रही महिला को ठोकर मारते हुए बाइक के साथ सड़क पर गीर गया. जिसमें उसका सीर फट गया तथा घटनास्थल पर ही युवक आकाश की मौत हो गई. वही बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल महिला को लोगों ने महुआ अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिय ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई. मृतिका महिला की महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के मिल्की चकसीया गांव की बताई गई है.
पुलिस मौके पर पहुंची,घटना की जानकारी ली
सड़क दुर्घटना में एक साथ महिला समेत दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं सूचना पर महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मृतक युवक आकाश की शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
