बिदुपुर. आगामी विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बननी तय है. जनता ने अपना मन बना लिया है. सरकार बनने पर तेजस्वी यादव जनता से किए गए सभी वादे अवश्य पूरे करेंगे. ये बातें युवा राजद नेता उत्पल यादव ने हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के चिकनौटा और बड़ी यूसुफपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने महिलाओं को माई बहन योजना के तहत 2500 रुपये, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1500 रुपए देने का जो वादा किया है, उसे अवश्य पूरा किया जायेगा. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की. इस दौरान युवा राजद नेता उत्पल यादव का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. सभा की अध्यक्षता चंदन पासवान ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया सुरेश राय ने किया. इस मौके पर राज किशोर यादव, एकनाथ राय, अशोक सिंह, उमेश पासवान, विकास कुमार, महेश राय, हरेंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, लखींद्र दास, केदार दास, राकेश पासवान, विनोद पासवान, सुरेंद्र दास और विशुदेव दास आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
