सहयोग शिविर में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

महनार प्रखंड के हसनपुर उत्तरी में आयोजित सहयोग शिविर में विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सीधे सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कई लाभुकों के बीच सरकारी योजनाओं के कार्ड बांटे.

cooperation camp : महनार प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी पंचायत स्थित बाबा गणिनाथ धाम परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

सीधे सुनीं लोगों की समस्याएं

शिविर में विधायक ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

लाभुकों के बीच बांटे गये कार्ड

सहयोग शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभुकों के बीच राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया. कार्ड मिलने के बाद लाभुकों ने सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जतायी.

पात्र लोगों तक पहुंचाना है योजनाओं का लाभ

विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है और उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों के निष्पादन में तत्परता बरतने को कहा.

शिविर में ये लोग रहे मौजूद

शिविर में महनार एसडीओ अंकित कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ पूजा राय, एमओ पुष्पक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम सिन्हा समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >