hajipur news. उद्यान विभाग की ओर से चलाये जा रहे स्कीमों की दी जानकारी

हरिहरपुर विज्ञान केंद्र के सौजन्य से एकीकृत बागवानी विकास मिशन, कृषि मंत्रालय एवं किसान कल्याण, भारत सरकार की ओर से एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन शनिवार को राजापाकर प्रखंड के बैकुंठपुर ग्राम में आयोजित किया गया

राजापाकर. हरिहरपुर विज्ञान केंद्र के सौजन्य से एकीकृत बागवानी विकास मिशन, कृषि मंत्रालय एवं किसान कल्याण, भारत सरकार की ओर से एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन शनिवार को राजापाकर प्रखंड के बैकुंठपुर ग्राम में आयोजित किया गया. इस एमआइडीएच अभियान में कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, हरिहरपुर एवं डा. एचएम सिंह, केंद्र प्रभारी, एनएचआरडीएफ पटना आदि उपस्थित रहे. इसके साथ ही 60 किसान भी इस अभियान में उपस्थित रहे. इस अभियान के आयोजक डाॅ एचएम सिंह ने प्याज और लहसुन प्रजातियों एवं एमआईडीएच के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही साथ मुख्य अतिथि अन्य अधिकारियों ने किसानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया . उद्यान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को एमआइडीएच स्कीम, उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के स्कीम के बारे में बताया तथा किसानों को विभिन्न फसलों एवं अन्य स्कीमों पर दिए जा रहे अनुदानों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान सभी किसानों को किचन गार्डन किट वितरण किया गया. बाद में किसानों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >