हाजीपुर में चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार, खरीदार के घर से बैटरी बरामद, 50 मीटर तार भी बरामद

हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने चोरी के तार और बैटरी के साथ एक खरीदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Hajipur Crime News : हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान चोरी के सामान के साथ तीन चोरों और एक खरीदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से 12 वोल्ट की एक बैटरी और करीब 50 मीटर बिजली का तार बरामद किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

तार का बंडल लेकर जा रहा था युवक, इसी दौरान धराया

नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पोखरा मोहल्ले में गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक युवक हाथ में काले रंग के बिजली के तार का बंडल लेकर आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा. पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान बड़ी युसुफपुर गांव निवासी देव कुमार पासवान के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई.

निर्माणाधीन मकान से चोरी किया था सामान

पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ करने पर नितेश ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर डाक बंगला रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार और बैटरी चोरी की थी. उसके बताए पते पर पुलिस ने छापेमारी कर मड़ई रोड निवासी विंदेश्वर बैठा के पुत्र चंदन कुमार और राम प्रसाद चौक निवासी विशुन राय के पुत्र लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की.

खरीदार के घर से मिली बैटरी, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि चोरी का सामान मड़ई रोड स्थित किराये के मकान में रहने वाले शिवनाथ साह को बेचा जाता था. इसके बाद पुलिस ने शिवनाथ साह के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके घर से चोरी की बैटरी बरामद हुई. पुलिस ने शिवनाथ साह को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके कमरे को सील कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़े : हाजीपुर: मीनापुर राई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए भूकंप डिटेक्टर से रोबो क्रेन तक मॉडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >