हाजीपुर: महुआ में घर पर चढ़कर फायरिंग की, बाल-बाल बचे युवक, दो बाइक व कारतूस बरामद

हाजीपुर के महुआ में पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग। स्थानीय लोगों ने मौके से बाइक और कारतूस बरामद किए, पुलिस जांच में जुटी।

Hajipur Crime News : हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश और मारपीट के विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक के घर पर चढ़कर फायरिंग की. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं. घटना के दौरान घर में मौजूद युवक बाल-बाल बच गया.

मारपीट के विवाद के बाद फायरिंग की आशंका

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बेलकुंडा चौक के समीप दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. आशंका जतायी जा रही है कि इसी विवाद के बाद आक्रोशित आरोपियों ने युवक के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित और आरोपित पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं. आरोपित पक्ष के खिलाफ महुआ थाने में उत्पाद अधिनियम का एक मामला पहले से दर्ज बताया गया है.

स्थानीय लोगों ने बाइक और कारतूस बरामद किये

गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से अपराधियों की दो बाइक, एक खाली खोखा और एक मैगजीन बरामद की. मैगजीन में चार जिंदा कारतूस लोड थे. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बाइक, खोखा, मैगजीन और कारतूस को कब्जे में ले लिया है. महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. घटनास्थल से खोखा और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >