हाजीपुर : बांका के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पैतृक आवास पर EOU की छापेमारी, सिविल ड्रेस में पहुंचे अधिकारी, ताला काटकर शुरू की सघन तलाशी

Vaishali EOU Raid : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बांका के लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के वैशाली स्थित पैतृक आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की. घर पर ताला लगा होने के कारण टीम ने ताला काटकर प्रवेश किया और सघन तलाशी शुरू की.

Vaishali EOU Raid : वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरबारा गांव में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU की टीम ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की. हरेंद्र कुमार फिलहाल बांका जिले में पदस्थापित हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही इस कार्रवाई के दौरान घर पर ताला लगा था, जिसे काटकर टीम ने अंदर प्रवेश किया और तलाशी शुरू की.

सुबह 9 बजे पैतृक आवास पर पहुंची EOU की टीम

आर्थिक अपराध इकाई की टीम मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरबारा गांव स्थित हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर पहुंची. टीम आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई कर रही है. स्थानीय पातेपुर पुलिस भी छापेमारी के दौरान EOU की टीम को सहयोग कर रही है.

सिविल ड्रेस में पहुंचे अधिकारी

जानकारी के अनुसार EOU के अधिकारी सिविल ड्रेस में घर पहुंचे थे. टीम के अचानक पहुंचने के समय कार्यपालक अभियंता का परिवार घर पर मौजूद नहीं था. मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था. इसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत ताला काटकर अधिकारियों ने घर में प्रवेश किया.

घर के अंदर शुरू हुई सघन तलाशी

घर में प्रवेश करने के बाद EOU की टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया. टीम दस्तावेजों और अन्य संभावित संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस की मौजूदगी भी रही.

बांका में पदस्थापित हैं कार्यपालक अभियंता

हरेंद्र कुमार फिलहाल बांका जिले में लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं. जानकारी के अनुसार उन्होंने अलग-अलग जिलों में सरकारी सेवा की है. करीब एक महीने पहले ही उनकी पदस्थापना बांका जिले में हुई थी.

संबंधित खबर : एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम

10 से 12 वर्षों से सरकारी सेवा में हैं हरेंद्र कुमार

सूत्रों के अनुसार हरेंद्र कुमार पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से सरकारी सेवा में हैं. उनके पिता का नाम मिश्रीलाल महतो बताया गया है. वह पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके चारों भाई अलग-अलग व्यवसाय करते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

EOU की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले से जुड़ी बताई जा रही है. फिलहाल छापेमारी जारी है. तलाशी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है.

पातेपुर पुलिस कर रही सहयोग

छापेमारी के दौरान स्थानीय पातेपुर पुलिस EOU की टीम को सुरक्षा और अन्य आवश्यक सहयोग दे रही है. कार्रवाई को लेकर सिमरबारा गांव में भी लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है.

Also Read : राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन, पूर्ववर्ती छात्रों के अनुभवों से संवरेंगे वर्तमान विद्यार्थियों के करियर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >