Hajipur News : राघोपुर में ड्रोन की मदद से आठ शराब भट्ठियां ध्वस्त

रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने उत्पाद विभाग और एंटी लिकर टास्क फोर्स टीम के सहयोग से गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन की मदद से गंगा किनारे संचालित आठ देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.

राघोपुर. रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने उत्पाद विभाग और एंटी लिकर टास्क फोर्स टीम के सहयोग से गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन की मदद से गंगा किनारे संचालित आठ देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर यह संयुक्त छापेमारी जाफराबाद टोंक और सुकुमारपुर दियारा इलाके में की गयी. इस दौरान पुलिस ने करीब 29,800 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया और शराब बनाने में प्रयुक्त 59 प्लास्टिक ड्रम, 90 टिन ड्रम सहित दर्जनों उपकरण जब्त कर उन्हें मौके पर ही आग के हवाले कर दिया. हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी शराब धंधेबाज पकड़ में नहीं आया. पुलिस को दूर से आता देख सभी धंधेबाज फरार हो गये. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह से दोपहर तक चली. अभियान का नेतृत्व स्वयं रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कर रहे थे. छापेमारी टीम में एएलटीएफ प्रभारी प्रेम राम, पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार, उत्पाद विभाग के अधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे.

मार्च में भी तोड़ी गयी थीं 200 से अधिक भट्ठियां

मालूम हो कि बीते मार्च महीने में भी उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से जाफराबाद टोंक दियारा क्षेत्र में 200 से अधिक देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया था. उस अभियान में लाखों लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया था, जबकि हजारों लीटर तैयार देसी शराब भी बरामद की गयी थी. पुलिस ने उस समय भी बड़ी संख्या में प्लास्टिक और टिन के ड्रम जब्त किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >